
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के फूड कोर्ट में गोरखपुर के पारंपरिक व्यंजनों ने देसी-विदेशी पर्यटकों का दिल जीत लिया है।
ओडीओपी योजना के तहत शामिल लिट्टी-चोखा और लहसुन वाले छोले समोसे के स्टॉल पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
शुक्रवार से रविवार तक महज तीन दिनों के भीतर इन पारंपरिक व्यंजनों की लगभग तीन लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है।