बांग्लादेश के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल ने खुलासा किया कि आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने शुरुआत में मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व देने का विरोध किया था।
आर्मी चीफ ने यूनुस पर लेबर लॉ उल्लंघन और 2 मिलियन डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों का हवाला दिया था, जिन्हें बाद में राजनीति से प्रेरित बताया गया।
5 अगस्त 2024 को शेख हसीना के इस्तीफे के बाद यूनुस ने कमान संभाली, जबकि बाद में हुए चुनावों में बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान प्रधानमंत्री बने।