
एसजीपीजीआई की हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड 2 की परीक्षा के दौरान गोमतीनगर विस्तार के तीन केंद्रों पर प्रशासनिक लापरवाही और तकनीकी खामियों के कारण एग्जाम रद्द करना पड़ा।
एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ केंद्रों पर सुबह पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलने पर भारी हंगामा हुआ।
संस्थान ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी की बायोमेट्रिक मशीनों और तकनीकी व्यवस्थाओं में गड़बड़ी के कारण यह कदम उठाना पड़ा।