पाकिस्तान के नूर खान और मसरूर एयरबेस पर चीन और तुर्की के सैन्य विमानों ने 60 घंटों तक असामान्य आवाजाही की है, जिससे भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, इन विमानों ने ड्रोन और रक्षा उपकरणों जैसे सैन्य साजो-सामान की खेप पहुंचाई है, जो पाकिस्तान, चीन और तुर्की के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों का संकेत है।
यह गतिविधि 7 अगस्त को मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर के बाद हुई है, जिसमें तीनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले को साझा खतरा मानने का संकल्प लिया है।