बरेली जिले में इस साल मीजल्स के लक्षण वाले 159 बच्चों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 41 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कंफर्म मामलों में से 15 बच्चे अकेले शहरी इलाकों से हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के कई ब्लॉकों में भी संक्रमित बच्चे पाए गए हैं।
मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और आशा कार्यकत्रियों को नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं ताकि एमआर का टीका लगाया जा सके।