रावलपिंडी में स्थित पाकिस्तान सेना के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) के गेट के पास एक अज्ञात हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की।
इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर को भी मार गिराया गया।
घटना के बाद रावलपिंडी से इस्लामाबाद तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।