
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा (Lava) ने देश में अपने नए बजट-अनुकूल स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite की आधिकारिक लॉन्चिंग तारीख 27 अगस्त तय कर दी है.
इस अपकमिंग स्मार्टफोन की उपलब्धता, डिजाइन और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी रेटिंग की जानकारी के साथ एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी समर्पित माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है.
यह नया हैंडसेट Lava Bold N2 Lite का सक्सेसर होगा, जो 6.75-इंच की डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे और यूनिसोक (Unisoc) प्रोसेसर के साथ बाजार में आया था.