
WPL 2027 के ऑक्शन में 150 खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि टीमों के पास कुल 27 जगह ही खाली हैं, जिसमें यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपये बचे हैं.
गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये और 3 खिलाड़ियों की जगह, RCB के पास 1.15 करोड़ और 5 स्लॉट, दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ और 5 स्लॉट, मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख और 6 स्लॉट हैं.
नीलामी कोच्चि में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगी, जिसमें ग्रेस हैरिस, सोफी मोलिन्यू, जेस जोनासन, वृंदा दिनेश, गोंगाडी त्रिशा और इरा जाधव जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी.