
बिश्केक में आयोजित 26वें SCO समिट के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इसके फाइनेंसिंग और रिक्रूटमेंट इकोसिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त करना होगा।
समिट के दौरान पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की, जबकि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ वहां मौजूद थे।
पीएम मोदी ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता को यूरेशिया के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि भारत वहां के लोगों के विकास और मानवीय सहायता में अपना योगदान जारी रखेगा।