मोतिहारी के रक्सौल में खसरे की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 1, 2, 6, 19, 20 और 21 में 504 बच्चों को एमआर वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी।
अगस्त में 5 संदिग्ध बच्चों के ब्लड सैंपल जांचे गए थे, जिनमें से 3 में मिजिल्स की पुष्टि होने के बाद विभाग ने निगरानी और टीकाकरण तेज कर दिया है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि आशा और एएनएम के जरिए घर-घर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जा रही है।