
पीओके के रावलाकोट में 112 दिन से जारी विद्रोह के बीच अवामी एक्शन कमेटी ने लोगों से 3 अक्टूबर तक 2 महीने का राशन घर में रखने की अपील की है.
नेता सरदार उमर नजीर ने 4 अक्टूबर को रावलाकोट के ईदगाह मैदान पहुंचकर विद्रोह के निर्णायक चरण के ऐलान में शामिल होने को कहा है.
4 अक्टूबर को ही इमरान खान की पार्टी पीटीआई का इस्लामाबाद में लॉन्ग मार्च भी तय है, जिससे पाकिस्तानी सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं.