भभुआ के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में सोमवार को एचआईवी-एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता अभियान और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई।
आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने और उन्हें सम्मान व सहयोग देने का संकल्प लिया।