
दिल्ली नगर निगम ने जन स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर 1066 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
इस भर्ती अभियान के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ के 549 पद और सहायक मलेरिया इंस्पेक्टर के 398 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
दिल्ली में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर निगम की स्थायी समिति ने इन पदों को भरने के निर्देश दिए हैं।