
विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए 2040 तक सभी पेट्रोल और डीजल वाहनों को हटाने की सिफारिश की है।
कमेटी ने सर्दियों के दौरान प्रदूषण कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक BS-IV गाड़ियों पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है।
प्रस्ताव के तहत 2031 से चार पहिया ICE गाड़ियों के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की बात कही गई है।