
BHEL और टिटागढ़ रेल सिस्टम्स ने 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के निर्माण और 35 साल तक मेंटेनेंस के लिए जॉइंट वेंचर बनाया है।
करीब 24,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रेनों को 2061 तक मेंटेनेंस सपोर्ट मिलेगा, जिससे रेलवे संचालन को लेकर निश्चिंत रहेगा।
इस साझेदारी का उद्देश्य आधुनिक ट्रेनों के साथ-साथ उनके लाइफसाइकिल सपोर्ट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को घरेलू स्तर पर मजबूत करना है।