
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य टकराव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पाकिस्तान सरकार ईंधन की खपत कम करने के लिए स्मार्ट लॉकडाउन पर विचार कर रही है।
डॉन अखबार के मुताबिक, शहबाज सरकार सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में हफ्ते में केवल 4 दिन काम करने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है।
इस योजना के तहत शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दफ्तर बंद रखने तथा वाहनों की संख्या 50% तक कम करने जैसे विकल्प विचाराधीन हैं।