
पंजाब के संगरूर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे 9 मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के समय करीब 23 मजदूर सड़क किनारे काम कर रहे थे, जिनमें कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने दुख जताते हुए घायलों को तत्काल मदद और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है, वहीं CM भगवंत मान ने जांच के आदेश दिए हैं।