
पिछले चार महीनों में बिजनौर के सरकारी अस्पतालों में 9,925 पुरुष उच्च रक्तचाप की दवा लेने पहुंचे, जो महिलाओं की संख्या (8,294) से 1,631 अधिक है।
मधुमेह के मामलों में भी पुरुषों की संख्या 9,384 रही, जबकि 8,886 महिलाएं इस बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचीं।
चिकित्सकों के अनुसार 30 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में तनावपूर्ण जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण हार्टअटैक और किडनी फेल होने का जोखिम बढ़ गया है।