
अमेरिका के सिएटल सेंटर में रविवार शाम आयोजित 'बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल' के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए।
घायलों में एक दो साल का बच्चा और 56 वर्षीय महिला शामिल है, जबकि पुलिस ने घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
सिएटल की मेयर केटी विल्सन ने इस घटना को भयावह हिंसा करार दिया है, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे कई गोलियों की आवाजें सुनी गई थीं।