
यूपी में किशोर-किशोरियों के लिए चलाए जा रहे टीडी-16 टीकाकरण अभियान में अब तक 65,698 युवाओं को टीका लगाया जा चुका है।
उन्नाव जिला 3958 टीकाकरण के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि बरेली 2338 टीकाकरण के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
वाराणसी और हापुड़ सहित 11 जनपदों में अभियान की गति धीमी है, जहां अब तक 200 से भी कम टीकाकरण दर्ज किया गया है।