श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने विमेंस एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ 3.3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया।
इस शानदार प्रदर्शन में एक हैट्रिक भी शामिल है, जिससे वह विमेंस टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली श्रीलंका की पहली और एक पारी में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज बनीं।
अटापट्टू की घातक गेंदबाजी के दम पर इंडोनेशिया की टीम 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 49 रनों पर सिमट गई और श्रीलंका ने 75 रनों से जीत दर्ज की।