
फ्रांस में कमजोर इम्यूनिटी वाले एक मरीज की शमोंडा वायरस से अक्टूबर की शुरुआत में मौत का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया है।
शमोंडा वायरस ऑर्थोबुन्यावायरस समूह से संबंधित है जो मुख्य रूप से मवेशियों में पाया जाता है और खून चूसने वाले कीड़ों यानी क्यूलिकोइड्स मिज के जरिए फैलता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी पशुधन आबादी होने के बावजूद केवल पशुओं की अधिकता से शमोंडा वायरस का खतरा स्वतः नहीं माना जा सकता है.