शिक्षा मंत्रालय ने NEET और UGC NET परीक्षाओं में गड़बड़ियों के बाद NTA के 50 से अधिक कर्मचारियों और 600 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को पैनल से हटा दिया है।
CBI जांच में खुलासा हुआ था कि 3 मई का NEET पेपर NTA के ही तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा लीक किया गया था, जिसके बाद अब 10 लीडरशिप पदों पर नई भर्तियां की जा रही हैं।
भविष्य में NTA चार-टियर सिस्टम अपनाएगा और परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए एयर-गैप्ड कंप्यूटर नेटवर्क और प्राइवेट सेक्टर के साइबर-सिक्योरिटी विशेषज्ञों की मदद लेगा।