
पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेसिडेंट्स कप में किंग्समैन एकेडमी के लिए खेलते हुए नाबाद 300 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
सलमान ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान 336 गेंदों का सामना किया और मैदान पर 42 चौके और 6 छक्के जड़े।
इस शानदार तिहरे शतक के साथ ही सलमान घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले 23वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।