
उत्तर प्रदेश एटीएस ने अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट से जुड़े 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने व्हाट्सऐप पर 'ला गालिब-इल्लल्लाह' ग्रुप बनाकर युवाओं को आतंकी विचारधारा से जोड़ने और पाकिस्तान व बांग्लादेश जैसे देशों में ट्रेनिंग लेने की योजना बनाई थी।
एटीएस के अनुसार आरोपी के पास से 'जिहाद करने के 44 तरीके' जैसी किताबें और बम बनाने की विधि से जुड़ी चैट बरामद हुई है।