
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सीयूईटी यूजी परीक्षा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर विचार कर रही है.
प्रस्तावित योजना के तहत छात्र की सभी परीक्षाएं एक ही दिन में पूरी कराने तथा प्रत्येक पेपर का समय 60 मिनट से घटाकर 40-45 मिनट करने का प्लान है.
इसके अलावा प्रति विषय प्रश्नों की संख्या 50 से घटाकर 35-40 करने तथा अधिकतम विषयों की सीमा पांच से चार करने पर भी विचार चल रहा है।