बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने स्पष्ट किया कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लियरेंस के आधार पर किया गया था।
लक्ष्मण ने कहा कि फिटनेस रिपोर्ट और सिलेक्शन में पूरी पारदर्शिता है, लेकिन मानव शरीर मशीन नहीं है, इसलिए रिकवरी में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम रवानगी से 3-4 हफ्ते पहले चयन होता है, इसलिए चोटिल खिलाड़ियों को ठीक होने की उम्मीद में टीम में शामिल किया जाता है।