
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज लगाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि मोबाइल दुकानदारों का शुद्ध मुनाफा केवल 0.75% से 1.5% है, ऐसे में 0.40% चार्ज लगने से उनका खर्च बढ़ जाएगा।
एसोसिएशन ने सरकार से छोटे और मध्यम मोबाइल दुकानदारों को इस ट्रांजैक्शन चार्ज से पूरी तरह छूट देने और कम लागत वाली डिजिटल पेमेंट सुविधा देने की मांग की है।