भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 58 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है।
बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 112 किलोग्राम का भार उठाया, जिससे भारत के पदकों की कुल संख्या 6 हो गई है।
इस स्पर्धा में नाइजीरिया की रागियातु फोलशादे लॉवल ने 229 किलोग्राम के साथ स्वर्ण और कनाडा की ऐन सोफी ताशेरो ने 215 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता।