
दूरसंचार कंपनियां साइबर फ्रॉड रोकने के लिए 1 नवंबर से कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सर्विस देशभर के 4G और 5G यूजर्स के लिए शुरू कर रही हैं।
सिम कार्ड जिसके नाम पर रजिस्टर्ड होगा, अनजान नंबर से कॉल करने पर रिसीवर की स्क्रीन पर सरकारी दस्तावेज के मुताबिक उसी व्यक्ति का असली नाम दिखाई देगा।
कंपनियों और बिजनेस के लिए अपने कर्मचारियों की कॉल पर ब्रांड का नाम दिखाने हेतु जीएसटी या ट्रेडमार्क दस्तावेज देकर नाम अपडेट कराना होगा।