
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड ने देशभर में अप्रेंटिसशिप के लिए 3047 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में आवेदकों के पास डिग्री (BA, B.Com, B.Tech) या संबंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट होना चाहिए। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
चयनित उम्मीदवारों की सूची के बाद 15 दिसंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।