
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आशंका जताई है कि आने वाले समय में अमेरिका का नया राष्ट्रपति इजराइल के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अपना सकता है।
27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले सुरक्षा नीति पेश करते हुए उन्होंने अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए भारत जैसे देशों से गठबंधन बढ़ाने की बात कही।
नेतन्याहू ने इजराइल के सहयोगियों को दर्शाने वाला एक नक्शा भी जारी किया जिसमें भारत को इजराइल के प्रमुख सहयोगियों की सूची में शामिल किया गया है।