अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार वार्ता विफल होने के बाद कहा है कि कनाडा को सबक सिखाने का समय आ गया है।
ट्रंप ने शनिवार को कनाडा से होने वाले 20 अरब डॉलर के आयात पर 50% का नया टैरिफ लगा दिया, जिसके जवाब में कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ का ऐलान किया है।
व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि कनाडा को अब जो भी डील मिलेगी, वह पिछले सप्ताह ठुकराई गई डील से भी खराब होगी।