
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने शादी के चार साल बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने पहले बेटे का स्वागत किया है।
करिश्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान जिम वर्कआउट और मैटरनिटी शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।
एक्ट्रेस ने डिलीवरी के बाद अपनी ब्लैक एंड व्हाइट मैटरनिटी शूट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसे अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पड़ाव बताया है।