
रामपुर के मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कला अड्डे पर कार वॉशिंग सेंटर चला रहे नवजोत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
मृतक के पिता ने करीब एक साल पहले उम्र में बड़ी विधवा महिला से हुए प्रेम विवाह के बाद उसके परिवार के लोगों पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।