
लोकप्रिय पुराने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Orkut के फाउंडर ओरकुट बुयुक्कोकतेन (Orkut Buyukkokten) ने एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करने का ऐलान किया है.
Orkut की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 115 देशों के 2.60 लाख से अधिक लोग इस प्रकार के सोशल नेटवर्क की वापसी का समर्थन कर चुके हैं.
फाउंडर ने मौजूदा सोशल मीडिया के एल्गोरिदम और AI जनरेटेड कंटेंट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि नया प्लेटफॉर्म इंसानों के बीच सच्ची दोस्ती और आपसी जुड़ाव पर ध्यान देगा.