
इजरायल के अखबार 'इजरायल हायोम' ने दावा किया है कि सीरिया में तुर्की की सैन्य तैनाती होने पर NATO का आर्टिकल-5 उसे इजरायली हमलों से सुरक्षा नहीं देगा।
इजरायल ने हाल ही में उत्तरी सीरिया के एक एयरबेस पर हमला किया था, जिसे तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिका के दूत टॉम बैरक ने इस हमले को अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाला बताया है, जबकि तुर्की ने सीरियाई सैन्य ढांचे को मजबूत करने में मदद की है।