
ईरान समर्थित हमलों के तहत जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस पर हुए हमले में अमेरिका के कई विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
इस हमले में अमेरिका के आठ एफ-15एस विमानों और एक ए-10 थंडरबोल्ट को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है।
अमेरिकी सेना ने इस हमले के जवाब में 30 मिसाइलों को लॉन्च किया है और मध्य पूर्व में नौसेना के युद्धपोतों पर हमले के ईरानी दावों को खारिज किया है।