
केंद्र सरकार ने ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों को 10 मिनट की डिलीवरी के भ्रामक दावों को प्रमोट करने से रोक दिया है।
महाराष्ट्र एफडीए ने मुंबई में ब्लिंकिट के डार्क स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड किया है, जबकि बेंगलुरु में जेप्टो के वेयरहाउस को गंदगी और हाइजीन की कमी के कारण सील कर दिया गया है।
सरकार ने इन कंपनियों को अपने गिग वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने और उनके लिए सोशल सिक्योरिटी का दायरा बढ़ाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।