
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और उसकी सब्सिडियरी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ में अपनी कुल एक प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेंगे।
एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने पुष्टि की है कि बैंक इस आईपीओ में हिस्सा लेगा और अपनी 0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी को बाजार में बेचेगा।
यह कदम बैंक के पोर्टफोलियो पुनर्गठन का हिस्सा है, जबकि बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो भी 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गया है।