ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सुरक्षा कारणों और इजरायल-अमेरिका के हमले के डर से पिछले 150 दिनों से अधिक समय से न तो फोन पर बात की है और न ही लैपटॉप के सामने आए हैं।
ईरानी अखबार अल-मशहरी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों द्वारा ऑडियो रिकॉर्डिंग के अकॉस्टिक सिग्नेचर और इलेक्ट्रिक ग्रिड हस्तक्षेप जैसे 5 तरीकों से लोकेशन ट्रैक करने के डर से उनकी कोई रिकॉर्डिंग जारी नहीं की गई है।
बीते 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमले में पिता अली खामेनेई की मौत के बाद से मोजतबा को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है और अप्रैल में सुप्रीम लीडर बनने के बाद से उनके बयान केवल लिखित रूप में आ रहे हैं।