
सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद देश की एयर डिफेंस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद जांच में पता लगाया जा रहा है कि एयर डिफेंस सिस्टम हमलों को रोकने में क्यों नाकाम रहे.
जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि 1,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करके आए हथियारों का समय पर पता क्यों नहीं चल पाया.