
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को 'उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना-2026' के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिससे राज्य के पात्र स्टार्टअप्स को सरकारी बाजार तक पहुंच मिलेगी।
योजना के तहत सरकारी विभागों में नवोन्मेषी उत्पादों की खरीद के लिए 'यूपी स्टार्टअप ई-मार्केटप्लेस' स्थापित किया जाएगा जिसका संचालन उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन करेगा।
इस योजना से स्टार्टअप्स के व्यवसायिक विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता तथा दक्षता बढ़ने के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।