पाकिस्तान कैबिनेट ने गुरुवार को नए डिफेंस फोर्सेज एक्ट 2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के पद के लिए कानूनी ढांचा तैयार करना है।
फील्ड मार्शल असीम मुनीर पाकिस्तान के पहले सीडीएफ हैं, और इस नए कानून के तहत उन्हें देश के मिलिट्री कमांड स्ट्रक्चर और नेशनल कमांड अथॉरिटी के केंद्र में रखा गया है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में पारित इस मसौदे को अब संसद के चल रहे सत्र में पेश किया जाएगा ताकि प्रशासनिक और कानूनी प्रावधानों को औपचारिक रूप दिया जा सके।