
बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के ईंट भट्ठा टैक्स पर लगने वाले सारे ब्याज को माफ करने का बड़ा फैसला लिया है.
वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत भट्ठा मालिकों को 21 सितंबर से 20 दिसंबर 2026 के बीच तीन महीने के भीतर मूल बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करना होगा.
राज्य के 38 जिलों में करीब 6,000 ईंट भट्ठों पर कुल 289.38 करोड़ रुपये का बकाया है, और इस योजना से सरकार को करीब 203 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है।