
सोशल मीडिया पर वायरल एक कहानी के अनुसार मुंबई में एक शख्स ने दादर स्थित अपना 2 करोड़ रुपये का फ्लैट बेचकर पूरी रकम एफडी में लगा दी।
पहले इस फ्लैट से किराए के रूप में 45,000 रुपये मिलते थे, जबकि अब 6.5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से करीब 1.08 लाख रुपये मासिक ब्याज मिल रहा है।
इस वित्तीय फैसले के बाद सोशल मीडिया पर प्रॉपर्टी से मिलने वाले किराए और फिक्स्ड डिपॉजिट से मिलने वाले ब्याज के नफा-नुकसान पर चर्चा शुरू हो गई है।