
डिफेंस मैटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (DMSRDE) कानपुर ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए 9 पदों पर इंटर्नशिप निकाली है.
केमिकल, मैकेनिकल, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और पॉलीमर साइंस के फाइनल ईयर के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं, जिनके कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
उम्मीदवारों को अपने कॉलेज के प्रमुख के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरकर 28 सितंबर 2026 तक कानपुर कार्यालय भेजना होगा।