अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों के उत्पादों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान वाला एक कड़ा विधेयक प्रक्रियागत वोटिंग में पास किया है।
सीनेटर रोजर विकर ने स्पष्ट किया कि इस कानून का मुख्य निशाना भारत और चीन हैं, जो रूसी ऊर्जा खरीदकर मॉस्को की सैन्य मशीन को आर्थिक मदद दे रहे हैं।
यह विधेयक 'लिंडसे ओ ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट 2026' के तहत लाया गया है, जिसे सीनेट में 86-12 के भारी बहुमत से क्लोजर मोशन मिला है।