
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय (DGHS) ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के दोबारा उपयोग पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी में इस्तेमाल होने वाले कैथेटर व डायलाइजर साफ करने के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहते, जिससे हेपेटाइटिस और HIV जैसे संक्रमण का खतरा रहता है।
सभी राज्यों को अस्पतालों की सरप्राइज चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं; नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।