
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के लिए 28 अक्टूबर को कोच्चि में नीलामी आयोजित करने की घोषणा की है।
सभी पांच फ्रेंचाइजियों को आगामी 28 सितंबर से पहले अपनी रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने का निर्देश दिया गया है।
आगामी सीजन के मुकाबले पिछले साल की तरह जनवरी-फरवरी में मुंबई और वडोदरा के निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए जाने की उम्मीद है।